टीम इंडिया की फिटनेस बेजोड़, न्यूजीलैंड के लिए लक्ष्य पाना मुश्किल: विराट सिंह
Mar 09, 2026 02:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की फिटनेस दुनिया की किसी भी टीम से बेहतर है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में टीम में हुए बदलावों का लाभ उठाने की बात की और बताया कि न्यूजीलैंड के लिए भारत का बड़ा लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।
जमशेदपुर। झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की फिटनेस इस समय दुनिया की किसी भी टीम से बेहतर है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में टीम इंडिया में व्यापक बदलाव देखने को मिला है, जिसका फायदा भविष्य में भी टीम को मिलेगा।विराट सिंह ने कहा कि मौजूदा मुकाबले में भारत ने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया है, जिसे हासिल करना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में लक्ष्य का पीछा करना न्यूजीलैंड के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


