ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरपरसूडीह में पत्नी का वीडियो बनाकर वायरल किया, केस दर्ज

परसूडीह में पत्नी का वीडियो बनाकर वायरल किया, केस दर्ज

परसूडीह के बाहागढ़ की रहने वाला सुखलाल सोरेन अभी हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। उसने 14 और 15 मई को अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घटना की जानकारी पत्नी को सोमवार को मिली।...

परसूडीह में पत्नी का वीडियो बनाकर वायरल किया, केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 21 May 2019 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह के बाहागढ़ की रहने वाला सुखलाल सोरेन अभी हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। उसने 14 और 15 मई को अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घटना की जानकारी पत्नी को सोमवार को मिली। उसके बाद मामला परसूडीह थाने तक पहुंचा। महिला का कहना है कि इसी तरह के एक मामले में उसने छह माह पूर्व परसूडीह थाने में मामला दर्ज कराया था। उसी मामले में पुलिस ने तब उसे जेल भेजा था। इस मामले में आरोपी सुखलाल की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। सुखलाल के बारे में महिला का कहना है कि वह उसका दूसरा पति है। जेल से छूटकर आने के बाद उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके पहले उसने मोबाइल का वीडियो चालू करके रखा था। शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसने वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो जब महिला को पड़ोस की एक महिला ने दिखायी, तब उसे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें