उलीडीह में बकाया के विवाद में हमला, घर में तोड़फोड़
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
उलीडीह थाना क्षेत्र में उधारी के विवाद के चलते सूरज कुमार और राहुल के बीच झगड़ा हुआ। राहुल ने 20-25 युवकों के साथ मिलकर सूरज के घर पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना शंकोसाई रोड नंबर-1 में उधारी के विवाद को लेकर मारपीट व तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि सूरज कुमार ने राहुल को दो महीने पहले उधार दिया था, जिसके बदले मोबाइल बंधक रखा गया था। पैसे की मांग करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राहुल करीब 20-25 युवकों के साथ पहुंचा और सूरज के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पथराव करते हुए घर में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


