आजादनगर में नशे का विरोध करने पर मारपीट, बुजुर्ग समेत कई घायल

Apr 06, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

आजादनगर में नशे के खिलाफ विरोध करने पर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई। बुजुर्ग अफसर गद्दी घायल हो गए, जब उन्होंने नशे में धुत युवकों का विरोध किया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई हुई। सभी पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और मामले की जांच जारी है।

आजादनगर में नशे का विरोध करने पर मारपीट, बुजुर्ग समेत कई घायल

आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 7 में रविवार को नशे का विरोध करने पर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इसमें एक बुजुर्ग घायल हो गए। विरोध करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई हुई। घायल अफसर गद्दी ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवक अक्सर नशा करते हैं और नशे में इलाके में हंगामा करते रहते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को भी उक्त युवक नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि युवकों ने उनके बड़े पिता पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना के बाद जब अफसर गद्दी और उनके परिवार के सदस्य विरोध करने पहुंचे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद सभी पीड़ित आजादनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।