Jamshedpur News: जुगसलाई : पशु चोरी के शक में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फायरिंग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार रात पशु चोरी के शक में हंगामा हुआ। गद्दी मोहल्ला और शास्त्रीनगर के करीब 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंचे और वहां रहने वालों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस की ओर से फायरिंग की बात का गद्दी मोहल्ला के लोगों ने आरोप लगाया।

Jamshedpur News: जुगसलाई : पशु चोरी के शक में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फायरिंग

Jamshedpur News: जुगसलाई ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे पशु चोरी के शक में जमकर हंगामा हुआ। गद्दी मोहल्ला और शास्त्रीनगर के करीब 50 युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए और वहां रहने वाले कुछलोगों से मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगा है। घटना के बाद ईदगाह मैदान और आसपास के इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गद्दी मोहल्ला में कई लोगों का दूध का कारोबार है और वहां पशुओं के खटाल भी हैं। पिछले दो दिन में दो पशुओं के चोरी होने की बात सामने आई। पशुओं का पता नहीं चलने पर गद्दी मोहल्ला के लोगों को शक था कि ईदगाह मैदान के पास रहने वाले कुछ कसाई पशुओं की चोरी में शामिल हैं। इसी शक के आधार पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवक कसाई मोहल्ला पहुंच गए। गद्दी मोहल्ला के लोगों का कहना है कि उनके पास पशु चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसे वे पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। युवकों ने कसाई मोहल्ला के कुछ लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद की सूचना पर जुगसलाई पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस कसाई मोहल्ले के लोगों से मिली है। इसके बाद भीड़ ने पुलिस को घेरने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई.

तीन राउंड फायरिंग की चर्चा, पुलिस ने किया इनकार

घटना के दौरान पुलिस की ओर से तीन राउंड फायरिंग करने की भी चर्चा रही। गद्दी मोहल्ला के लोगों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को भगाया गया। घटना के बाद ईदगाह मैदान क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हंगामे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जुगसलाई में हंगामा क्यों हुआ?−
जुगसलाई में हंगामा पशु चोरी के शक में हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: जुगसलाई : पशु चोरी के शक में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फायरिंग