Jamshedpur News: पुराने विवाद में तीन भाइयों से मारपीट
Jamshedpur News: जमशेदपुर संवाददाता। पुराने विवाद में तीन भाइयों मारपीट पुराने विवाद में तीन भाइयों मारपीट पुराने विवाद में तीन भाइयों मारपीट

Jamshedpur News: बिरसानगर जोन नंबर 5 में मंगलवार शाम पुराने विवाद को लेकर तीन भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शाम करीब 4.30 बजे हरि मंदिर के सामने की है। घायलों की पहचान हीरू साव, पप्पू साव और सुजीत साव के रूप में हुई है। तीनों ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। घायलों ने पुलिस को बताया कि हरि मंदिर के पास करीब 10-12 युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान तीनों भाई अपने हिसाब-किताब लेकर वहां से गुजर रहे थे। युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घायलों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके पास मौजूद करीब 40-45 हजार रुपये, गले की चेन और हाथ का कड़ा भी छीन लिया गया।
हमलावरों ने डंडे, कड़े और कुर्सी से भी तीनों भाइयों की पिटाई की। इससे उनके शरीर पर चोट और कटने के निशान आए हैं। घायलों ने रिशु यादव, कठोर यादव, अभिषेक लोहार और बादल समेत अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायलों के मुताबिक, आरोपी युवकों से पहले भी विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। मंगलवार को पुराने विवाद को लेकर फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। घटना के बाद तीनों घायल बिरसानगर थाना पहुंचे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा।


