कदमा में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, फायरिंग का आरोप
कदमा थाना क्षेत्र के बिहारी बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। समीर नाग ने शिकायत दर्ज कराई है कि छह युवकों ने उसके और उसके दोस्तों पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस जांच कर रही है।

कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, समीर नाग अपने दो दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे शौचालय के पास खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और पुरानी विवाद को लेकर तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे समीर के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि उसके दोनों साथी भी घायल हो गए।
समीर ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आसू कर्मकार ने जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायरिंग की, हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद तीनों किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


