Jamshedpur News: काशीडीह मारपीट मामले में छह पर नामजद प्राथमिरी, दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर संवाददाता। काशीडीह मारपीट मामले में छह नामजद प्राथमिरी, दो गिरफ्तार काशीडीह मारपीट मामले में छह नामजद प्राथमिरी, दो गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची के काशीडीह में रविवार रात विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट में घायल जयप्रकाश यादव के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में रोहित सिंह, सौरभ सिंह, रिंकु, लाला, गौरव यादव और गौरव शर्मा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गौरव शर्मा और रिंकु मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बता दें कि रविवार रात विसर्जन जुलूस में रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस घटना में जय प्रकाश समेत तीन लोग घायल हुए थे।

