Vineet Saraiwala from Jamshedpur Recognized with National Award for Empowering Disabled Individuals शहर के विनीत सरायवाला को आज मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsVineet Saraiwala from Jamshedpur Recognized with National Award for Empowering Disabled Individuals

शहर के विनीत सरायवाला को आज मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

जमशेदपुर के विनीत सरायवाला को दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे 'एटिपिकल एडवांटेज' के संस्थापक हैं, जो दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कौशल प्रदर्शन का मंच है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 3 Dec 2024 05:35 PM
share Share
Follow Us on
शहर के विनीत सरायवाला को आज मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

जमशेदपुर के विनीत सरायवाला को दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। विनीत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आजीविका मंच एटिपिकल एडवांटेज के संस्थापक हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगी। विनीत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा घोषित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है। बताते चलें कि एटिपिकल एडवांटेज को दिव्यांग सशक्तीकरण के लिए सर्वे श्रेष्ठ संस्थान (निजी संगठन, एनजीओ) श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया। एटिपिकल एडवांटेज विकलांग व्यक्तियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके माध्यम से उन्हें दुनियाभर के कॉर्पोरेट्स और एजेंसियों के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।