Jamshedpur News: पटमदा: कोचाकूल्ही टोला में पक्की सड़क की मांग
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: पटमदा के कुमीर गांव के ग्रामीणों ने खराब सड़क की स्थिति के कारण होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकारी मानचित्र के अनुसार सड़क का सीमांकन कर पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। इसमें जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

Jamshedpur News: पटमदा। कुमीर पंचायत के कुमीर गांव स्थित कोचाकूल्ही टोला की सरकारी सड़क को चिह्नित कर पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नक्शे एवं अभिलेख के आधार पर पहले सड़क की स्थल जांच कर उसका सीमांकन कराया जाए। इसके बाद सड़क का पक्कीकरण कराया जाए, ताकि आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल सके। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने में जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार, सक्रिय कार्यकर्ता बिरेन प्रमाणिक, सुकुमार महतो, मनोज महतो व सनत महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


