ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरविहिप प्रदेश प्रवक्ता के बेटे की बंगलुरु में मौत

विहिप प्रदेश प्रवक्ता के बेटे की बंगलुरु में मौत

विहिप के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार सिंह के बेटे सौरभ कुमार उर्फ सन्नी की बंगलुरू में बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। संजय सिंह सोनारी निवासी हैं। इसकी सूचना मिलते ही संजय सिंह अपनी बहन अनीता और बहनोई...

विहिप प्रदेश प्रवक्ता के बेटे की बंगलुरु में मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 28 Jul 2019 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

विहिप के प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार सिंह के बेटे सौरभ कुमार उर्फ सन्नी की बंगलुरू में बाथरूम में गिरकर मौत हो गई। संजय सिंह सोनारी निवासी हैं। इसकी सूचना मिलते ही संजय सिंह अपनी बहन अनीता और बहनोई पुलिस अधिकारी शशिभूषण के साथ बंगलुरू के लिए रवाना हो गए हैं। सौरभ बंगलुरू में बीएससी कर रहे थे। वहां वे अपनी मां के साथ रहते थे। वे नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए। काफी देर तक जब वे बाथरूम से नहीं निकले तो घर के लोगों ने बाहर से आवाज दी। जब भीतर से कोई आवाज नहीं आयी तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए और वहां से उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें