ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरराम मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने टेल्को में किया यज्ञ

राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने टेल्को में किया यज्ञ

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के तत्वाधान में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु संकल्प यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन शनिवार को टेल्को में किया गया। अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाने हेतु यह आयोजन विहिप...

राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने टेल्को में किया यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 23 Dec 2018 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के तत्वाधान में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु संकल्प यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन शनिवार को टेल्को में किया गया। अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाने हेतु यह आयोजन विहिप के माध्यम से देश भर में चल रहा है। अभी तक जमशेदपुर में 6 संकल्प यज्ञ अनुष्ठान आयोजित हुए हैं। टेल्को नगर ने यज्ञ अनुष्ठान के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद के महानगर एवं टेल्को नगर के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में सिंहभूम विभाग के सह मंत्री संजय चौरसिया, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष हरेराम ओझा, महानगर मंत्री जनार्दन पाण्डेय, महानगर कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, मठ मन्दिर प्रमुख हरेराम तिवारी शामिल हुए। टेल्को नगर से उपाध्यक्ष मुन्ना दुबे, बजरंग दल संयोजक समीर राज, मातृशक्ति प्रमुख तारा देवी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें