ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकाशीडीह में घर में घुसकर विहिप ने किया हंगामा, लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

काशीडीह में घर में घुसकर विहिप ने किया हंगामा, लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

साकची थाना इलाके के काशीडीह लाइन नंबर एक स्थित ललित मोहन दास के घर पर विहिप के सदस्यों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। विहिप के सदस्यों का आरोप है कि...

काशीडीह में घर में घुसकर विहिप ने किया हंगामा, लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 12 Apr 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

साकची थाना इलाके के काशीडीह लाइन नंबर एक स्थित ललित मोहन दास के घर पर विहिप के सदस्यों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। विहिप के सदस्यों का आरोप है कि ललित मोहन दास के घर में कई वर्षों से एक चर्च संचालित होता है। कुछ दिनों से पैसों का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर विहिप के सभी सदस्य ललित मोहन दास के घर पहुंचे और वहां हंगामा किया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। चर्च के फादर सहित अन्य लोगों को पुलिस थाने ले गई। विहिप कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। विहिप के महानगर सह मंत्री चंदन चौबे ने बताया कि ललित मोहन दास के घर पर धर्म परिवर्तन कराने की योजना बनाई जाती है। वे लोग वहां पहुंचे तो चर्च में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहां लोगों से पैसे और नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। चर्च में कोविड नियमों का उल्लंघन भी हो रहा था। चंदन चौबे ने बताया करीब 6 माह से ललित मोहन दास के घर में बने चर्च में धर्म परिवर्तन कराने का काम चल रहा था। चर्च करीब 20 सालों से संचालित हो रहा है।

दूसरी ओर, चर्च के फादर मधु नायक ने बताया कि रविवार को चर्च में प्रार्थना सभा चल रही थी। तभी कुछ लोग चर्च में घुसे और वहां हंगामा करने लगे। लोगों ने उनके साथ हाथापाई भी की। चर्च में धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा था। उनपर लोगों द्वारा झूठा आरोप लगाया गया है। फादर ने बताया कि प्रार्थना सभा में जुटे सभी लोग अपनी मर्जी से आए थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी विजय गुप्ता से दीवार उठाने को लेकर उनका विवाद है। विजय गुप्ता ने ही झूठी खबर फैला दी। 2018 में भी विजय गुप्ता से उसका विवाद हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें