ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजेईई एडवांस में सोशल मीडिया से दूर रह वेंकटेश्वर ने पाई सफलता

जेईई एडवांस में सोशल मीडिया से दूर रह वेंकटेश्वर ने पाई सफलता

जेईई एडवांस में थर्ड टॉपर रहे टेल्को नीलडीह निवासी रुशिल वेंकटेश्वर ने बताया कि उन्होंने रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूर रहे। जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 473वां रैंक हासिल करने वाले...

जेईई एडवांस में सोशल मीडिया से दूर रह वेंकटेश्वर ने पाई सफलता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 06 Oct 2020 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जेईई एडवांस में थर्ड टॉपर रहे टेल्को नीलडीह निवासी रुशिल वेंकटेश्वर ने बताया कि उन्होंने रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूर रहे। जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 473वां रैंक हासिल करने वाले वेंकटेश्वर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। मुंबई आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी होने के बाद वे रिसर्च में कैरियर बनाना चाहते हैं। रुशिल 12वीं की परीक्षा एलएफएस से 96.25 अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। इनका मानना है कि कोचिंग के अलावा घर में भी पढ़ाई का उचित माहौल होना चाहिए। घर में सेल्फ स्टडी आवश्यक है। रुशिल के पिता का नाम वेंकटेश्वर राव बंडी तथा मां का नाम बीना वेंकटेश्रर है। बड़ा भाई रेवेन वेंकटेश्वर टीसीएस में कार्य करते हैं। बड़े भाई के मार्गदर्शन तथा नारायणा कोचिंग सेंटर के शिक्षकों के प्रयास से उन्हें सफलता मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें