टाटानगर को स्लीपर मॉडल वंदे भारत मिलने की उम्मीद
टाटानगर रेल मार्ग पर वंदे भारत स्लीपर मॉडल ट्रेन चलाने की योजना जल्द साकार हो सकती है। रेलवे ने राजस्थान में 180 की स्पीड से ट्रायल किया है। 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरी पर उतारने की तैयारी है,...

टाटानगर रेल मार्ग पर वंदे भारत स्लीपर मॉडल ट्रेन चलने का सपना जल्द साकार हो सकता है। रेलवे ने 180 की स्पीड से वंदे भारत स्लीपर मॉडल ट्रेन चलाने का ट्रायल राजस्थान में किया है। जानकारी के अनुसार, अभी लंबी और मध्यम दूरी के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटरी पर उतारने की तैयारी है। इससे टाटानगर के यात्रियों को भी आवागमन की सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद जगी है क्योंकि टाटानगर से बनारस तक स्लीपर मॉडल वंदे भारत ट्रेन चलाने की चर्चा है। टाटानगर की चार पटना, बहरमपुर, राउरकेला व रांची समेत देश में अभी 136 सीटिंग वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। स्लीपर मॉडल की ट्रेन चलने से लोगों को लंबी दूरी की यात्रा बैठकर करने की समस्या से नहीं रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


