सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या
सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो. नईम खान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर दो बजे कपाली के ताजनगर की...
सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो. नईम खान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर दो बजे कपाली के ताजनगर की है।
मां पहुंची तो बंद था घर का दरवाजा : मो. नईम खान की मां और भाई घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया तो नईम फांसी के फंदे से झूल रहे थे। सूचना मिलने के बाद ओपी प्रभारी वीरेंद्र पासवान घटनास्थल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
कंधे पर था परिवार का भार : पिता की मौत के बाद नईम ही परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं को देखते हुए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दो माह बाद होने वाली थी शादी : परिजन ने बताया किनईम की दो माह बाद शादी होने वाली थी। इधर, कांग्रेस के कई नेताओं ने परिजन को ढांढस बंधाया। शमशाद के कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का कोल्हान महासचिव बनाये जाने पर कबीर नगर का समारोह स्थगित कर दिया गया।