ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरउषा मार्टिन का नाम हुआ टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड

उषा मार्टिन का नाम हुआ टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड

उषा मार्टिन लिमिटेड का नाम मंगलवार से टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड (टीएसआईएल) हो जाएगा। कंपनी के गेट एवं अन्य जगहों पर लगे उषा मार्टिन लिमिटेड के होर्डिंग को सोमवार को हटा दिया गया। उषा मार्टिन, उषा...

उषा मार्टिन का नाम हुआ टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 09 Apr 2019 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

उषा मार्टिन लिमिटेड का नाम मंगलवार से टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड (टीएसआईएल) हो जाएगा। कंपनी के गेट एवं अन्य जगहों पर लगे उषा मार्टिन लिमिटेड के होर्डिंग को सोमवार को हटा दिया गया। उषा मार्टिन, उषा ब्रेको तथा उषा अलॉयज के कर्मचारियों को टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड में स्थानांतरित कर दिया गया।

इस संबंध में उषा मार्टिन के अध्यक्ष (एचआर) डीजे बासु के हस्ताक्षर से सभी कर्मचारियों को शर्तों के साथ दो पन्नों का ट्रांसफर लेटर जारी कर दिया गया। जारी पत्र के मुताबिक, टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड में उनका स्थानांतरण नौ अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा।

क्या कहा गया है पत्र में

पत्र में कर्मचारियों को नियोजन टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड में होने की बात कही गई है। बताया गया है कि ट्रांसफर नौ अप्रैल से ही लागू होगा। प्रत्येक कर्मचारियों को उसके नाम से पत्र जारी किया गया है। कर्मचारियों को पत्र की दो प्रति दी गई है, जिसमें एक प्रति हस्ताक्षर कर कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष (एचआरएंडआईआर) सुदीप्तो लाहिरी को सोमवार को ही जमा कर देने के लिए कहा गया है।

सभी कर्मचारियों का आज होगा स्वागत

टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड में ट्रांसफर होने के बाद सभी कर्मचारियों का मंगलवार को स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह उषा मार्टिन इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया है। इसमें टाटा स्टील के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में सलाहकार यूके चतुर्वेदी शामिल होंगे। इस यूनिट के हेड आशीष अनुपम होंगे। जबकि एचआर हेड के रूप में अजय कुमार सिंह पदस्थापित किए गए हैं। उषा मार्टिन, उषा ब्रेको तथा उषा अलॉयज को मिलाकर आठ सौ से अधिक कर्मचारी यहां काम करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें