उर्दू की सेवा ने कवि अल्लामा इकबाल को अमर कर दिया : मौलाना सगीर

उर्दू की सेवा ने कवि अल्लामा इकबाल को अमर कर दिया : मौलाना सगीर

संक्षेप:

जमशेदपुर के आजादनगर स्थित मदरसा दारुस सलाम में उर्दू दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हुआ। हाफिज वाजिद अली ने कुरानपाक का पाठ किया, जबकि मौलाना बशीर फैजी ने नात प्रस्तुत की। प्राचार्य मौलाना सगीर आलम फैजी ने अल्लामा इकबाल के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को वस्त्र और गीजर भी प्रदान किए गए।

Nov 09, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। आजादनगर की सब से प्राचीन धार्मिक शिक्षण संस्थान मदरसा दारुस सलाम मे उर्दू दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन हाफिज वाजिद अली के कुरानपाक के पाठ से हुआ । मौलाना बशीर फैजी ने नात प्रस्तुत किया ' बुला रहे हैं नबी जा के इतना बोल उसे , दरख्त कैसे चलेगा हुजूर जानते हैं । मदरसा के सचिव मतलूब अनवर खान की अध्यक्षता मे आयोजित इस उर्दू दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मदरसा के प्राचार्य मौलाना सगीर आलम फैजी ने कहा कि उर्दू की सेवा ने अल्लामा इकबाल को जिन्दा व जावेद ( अमर) बना दिया ।उन्हें विश्व विख्यात शायर अल्लामा सर इकबाल के जीवन संबंधी प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 नवंबर 1877 में उन का जन्म हुआ, उन्हें हकीमुल उम्मत, शायर मशरिक, मुफक्कीर इस्लाम की उपाधि से भी नवाजा गया ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उपस्थित लोगों ने अल्लामा इकबाल को खिराजे अकीदत पेश किया। सलातोस्लाम व प्राथनीय शब्दों के बाद समारोह का समापन हुआ। इस मौके पर सचिव मतलूब अनवर खान ने कहा कि मदरसा के सभी विद्यार्थियों को डनलप, बिस्तर , कम्बल व चादर संस्थान की ओर से दिए गए हैं एवं सर्दी मे स्नान करने हेतु उनके लिए गीजर की भी व्यवस्था की गई है । इस मौके पर मदरसा के कोषाध्यक्ष इरफान अहमद, मौलाना हामिद रजा , मौलाना आसिफ रजा, हाफिज मेराज नुमानी, शौकत अली, मो . कैसर, अख्तर काशिफ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।