Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsUpcoming Shri Bhagwat Katha Yagna Festival in Jamshedpur from January 15-21
बिष्टुपुर तुलसी भवन में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 15 जनवरी

बिष्टुपुर तुलसी भवन में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 15 जनवरी

संक्षेप:

जमशेदपुर में 15 से 21 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक रसिया बाबा कथा सुनाएंगे। बैठक में आयोजन की योजना, कार्यक्रमों का क्रम, वित्तीय संसाधन और जन सहयोग पर चर्चा की गई। आयोजक समिति ने इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बताया।

Jan 11, 2026 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में आगामी 15 से 21 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक रसिया बाबा व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का प्रसंग सुनाएंगे। जिसमें भगवान की लीलाओं, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित प्रसंगों का वर्णन होगा, जो जीवन में पुण्य और आनंद प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। भागवत कथा को अनुशासित रूप से संचालित करने हेतु आयोजक समिति की एक बैठक हातिल बिल्डिंग के सभागार हाल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कथा के मुख्य जजमान ब्रिज मोहन बागड़ी ने किया। बैठक का संचालन करते हुए विमल रिंगसिया (अग्रवाल) ने आगे बताया कि संचालन समिति ने विश्वास व्यक्त किया हैं कि सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन एवं जन सहयोग से यह उत्सव एक ऐतिहासिक प्रेरणादाई एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के दौरान कथा उत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, जनमानस को आमंत्रण तथा सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रण आदि पर विचार किया गया। साथ ही आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न कमेटी का गठन उनके संयोजक की नियुक्ति तथा जिम्मेदारियां का निर्धारण किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति से जुड़े लोगों के अलावा समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।