ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबदलते परिवेश में यूनियन की अहम भूमिका होगी : लाल

बदलते परिवेश में यूनियन की अहम भूमिका होगी : लाल

बदलते व्यापारिक परिवेश में किसी भी कंपनी में यूनियन की अहम भूमिका रहेगी। यूनियन नेता कंपनी व कर्मचारियों के हित की बातें उठाते हैं। ये बातें टाटा मोटर्स मैन्युफैक्चरिंग हेड एबी लाल ने नवनिर्वाचित...

बदलते परिवेश में यूनियन की अहम भूमिका होगी  : लाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 02 Feb 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

बदलते व्यापारिक परिवेश में किसी भी कंपनी में यूनियन की अहम भूमिका रहेगी। यूनियन नेता कंपनी व कर्मचारियों के हित की बातें उठाते हैं। ये बातें टाटा मोटर्स मैन्युफैक्चरिंग हेड एबी लाल ने नवनिर्वाचित यूनियन नेताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि यूनियन वह कड़ी है, जो मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाकर समाधान कराती है। टाटा मोटर्स ई-आर विभाग की ओर से यूनियन नेताओं के नेतृत्व विकास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन शुक्रवार को कंपनी में यूनियन नेताओं की भूमिका व उनकी जिम्मेवारियों को बखूबी बताया गया। प्रशिक्षक के तौर पर उपस्थित सुरेश मोहन संबल ने यूनियन का मजदूरों के प्रति दायित्व व उसके कार्यों के बारे में बताया। एमओपी बढ़ाने को मिले टिप्स : प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों के एमओपी (मेजर ऑफ वर्क परफॉरमेंस) बढ़ाने पर जोर दिया गया। बताया कि एमओपी बढऩे से कर्मचारियों की आय बढ़ेगी। प्रतियोगिता के इस दौर में आगे बढ़ने के लिए कर्मचारियों को टीम भावना के साथ काम करना है। टाटा मोटर्स के प्लांट संपत कुमार ने प्रशिक्षण से लाभान्वित होने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें