ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा कमिंस यूनियन ने 70 सूत्री मांग पत्र किया तैयार

टाटा कमिंस यूनियन ने 70 सूत्री मांग पत्र किया तैयार

टाटा कमिंस के कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन के लिए यूनियन ने 70 बिंदुओं का चार्टर ऑफ डिमांड (मांगपत्र) तैयार किया है, जिसे बुधवार को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को दिखाया...

टाटा कमिंस यूनियन ने 70 सूत्री मांग पत्र किया तैयार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 24 Apr 2019 02:23 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा कमिंस के कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन के लिए यूनियन ने 70 बिंदुओं का चार्टर ऑफ डिमांड (मांगपत्र) तैयार किया है, जिसे बुधवार को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को दिखाया जाएगा। पिछले 17 अप्रैल को ग्रेड पर हुए सेमिनार के बाद मांग पत्र बनाने का काम शुरू हो गया था। यूनियन की स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों ने ग्रेड को लेकर मांग पत्र तैयार की है। अब इस मांग पत्र को यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को दिखाया जाएगा फिर उनकी सहमति के बाद ही उसे कंपनी प्रबंधन को सौंपा जाएगा। इसे लेकर बुधवार को यूनियन के सभी कार्यकारिणी सदस्य (18) राजेंद्र सिंह के बेरमो स्थित आवास पर रवाना होंगे जहां राजेंद्र सिंह से मिलकर उन्हें मांग पत्र दिखाएंगे तथा उनकी सहमति लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें