Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsUnion Leaders of Tata Steel Win Elections Women Celebrate with Honor
टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम यूनियन नेताओं का अभिनंदन

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम यूनियन नेताओं का अभिनंदन

संक्षेप: जमशेदपुर में टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में जीत पर नेताओं को बधाई दी गई। क्षत्रिय संघ महिला समिति ने अमन सिंह, दिनेश कुमार और अनीश झा को सम्मानित किया। महिलाओं ने इस जीत...

Sun, 7 Sep 2025 03:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में जीत दर्ज करने पर नेताओं को बधाई देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कदमा स्थित आवास पर क्षत्रिय संघ महिला समिति की रीता विनोद सिंह, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पिंकी सिंह और कंचन झा ने यूनियन नेता अमन सिंह, दिनेश कुमार और अनीश झा को शॉल व बुके भेंट कर सम्मानित किया। महिलाओं ने जीत को मजदूरों व जनता के सहयोग का नतीजा बताया। ज्ञात हो कि अमन सिंह 1997 से, दिनेश कुमार 2012 से और अनीश झा लगातार चार बार से यूनियन में जीत दर्ज कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।