स्टेशन गेट पर अज्ञात अधेड़ की मौत
टाटानगर स्टेशन के इन गेट पर पार्किंग के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यात्रियों ने स्टेशन कर्मचारियों को सूचित किया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को शव...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 3 Oct 2025 02:07 PM

टाटानगर स्टेशन के इन गेट पर पार्किंग के पास एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यात्रियों से स्टेशन ड्यूटी कर्मचारियों को एक व्यक्ति के अचेत होने की सूचना मिली थी। इससे टाटानगर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर अधेड़ की जांच करने पर मृत घोषित कर दिया गया। इससे स्टेशन अधीक्षक में टाटानगर रेल पुलिस को इन गेट से शव उठाने का पत्र दिया है ताकि मृतक की पहचान के साथ अंतिम संस्कार हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




