स्टेशन पोर्टिको में अज्ञात की मौत
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पोर्टिको में सोमवार सुबह 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत हो गई। कुलियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस को सूचित किया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 9 Dec 2024 01:38 PM
जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पोर्टिको में सोमवार सुबह 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत हो गई। कुलियों से सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस को पोर्टिको शेड में शव की जानकारी दी। इससे जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, थाना अस्वाभाविक मौत के तहत केस दर्ज कर मृतक के पहचान में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।