Jamshedpur News: साकची में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बागमती रोड के नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि व्यक्ति दो से तीन दिन पहले नाले में गिरा या उसे वहां गिराया गया। जांच जारी है।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के बागमती रोड स्थित नाले से बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति दो से तीन दिन पहले नाले में गिरा होगा या उसे वहां गिराया गया होगा। हालांकि, पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है।
घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और यह पता चल सकेगा कि मौत दुर्घटना के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


