ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअंडर-9 चेस चैंपियनशिप 2 से, प्रतीक चिन्ह का हुआ अनावरण

अंडर-9 चेस चैंपियनशिप 2 से, प्रतीक चिन्ह का हुआ अनावरण

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रांगण मे 36वें नेशनल अंडर-9 बालक और बालिका प्रतियोगिता के प्रतीक चिन्ह का अनावरण शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के...

अंडर-9 चेस चैंपियनशिप 2 से, प्रतीक चिन्ह का हुआ अनावरण
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Oct 2023 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रांगण मे 36वें नेशनल अंडर-9 बालक और बालिका प्रतियोगिता के प्रतीक चिन्ह का अनावरण शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त का स्वागत जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया। वहीं, जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता मे देश भर से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। यह पहली बार है जब जिला शतरंज संघ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 2 से 8 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता मे कुल 11 चक्रों का खेल स्विस पद्धति से होगा, जिसमें टाइम कंट्रोल 90 मिनट और 30 सेकंड इंक्रेमेंट होगा। इसमें एक राउंड का खेल 4 से 4.5 घंटे तक चलेगा। शीर्ष 20 विजेता खिलाड़ियो को कुल 5 लाख नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियो का चयन एशियन और वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप के लिए होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की वेबसाइट पर जारी है, जिसकी आखरी तिथि 24 अक्तूबर है। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियो का एआईसीएफ से पंजीकृत होना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम मे कुल 16 निर्णायक होंगे, जिनमें मुख्य निर्णायक की भूमिका तमिलनाडू के इंटेरनेशनल आर्बिटर पॉल आरोकिया राज निभा रहे हैं। वही, डिप्टी निर्णायक की भूमिका रांची के दीपक कुमार अदा करेंगे। टॉप-10 बोर्ड का खेल लाइव प्रसारित किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि संताली में दिरी रणनीतिक बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जो शतरंज के सार के साथ पूरी तरह मेल खाता है। दिरी, बाघ, खेल में आवश्यक ताकत और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। जिला शतरंज संघ कार्यक्रम को सफल बनाने मे हर संभव प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल हैंडबाल खिलाड़ी हसन इमाम ने किया। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, सचिव अजय कुमार, शतरंज संघ से उत्सव ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े