ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगालूडीह में दो महिलाएं डूबीं, एक का शव मिला

गालूडीह में दो महिलाएं डूबीं, एक का शव मिला

गालूडीह में घोंघा ( गुगली) चुनने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में दो महिलाएं डूब गई। लोगों ने उनमें से एक सालगे हांसदा का शव निकाल लिया है, जबकि दूसरी मुखी हांसदा का शव समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया...

1/ 2गालूडीह में घोंघा ( गुगली) चुनने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में दो महिलाएं डूब गई। लोगों ने उनमें से एक सालगे हांसदा का शव निकाल लिया है, जबकि दूसरी मुखी हांसदा का शव समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया...
गालूडीह में घोंघा ( गुगली) चुनने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में दो महिलाएं डूब गई। लोगों ने उनमें से एक सालगे हांसदा का शव निकाल लिया है, जबकि दूसरी मुखी हांसदा का शव समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया...
2/ 2गालूडीह में घोंघा ( गुगली) चुनने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में दो महिलाएं डूब गई। लोगों ने उनमें से एक सालगे हांसदा का शव निकाल लिया है, जबकि दूसरी मुखी हांसदा का शव समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 29 Jun 2019 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें

गालूडीह में घोंघा ( गुगली) चुनने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में दो महिलाएं डूब गई। लोगों ने उनमें से एक सालगे हांसदा का शव निकाल लिया है, जबकि दूसरी मुखी हांसदा का शव समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया था।धातकीडीह-कालीमाटी गांव के पास स्वर्णरेखा में दोनों महिलाएं अपनी अन्य चार सहेलियों के साथ सुंदरडीह (धालभूमगढ़) से यहां घोंघा चुनने आई गई थीं। प्रत्यक्षदर्शी आरसू हांसदा, बुद्धि मुर्मू, लाछो मुर्मू और पुनता टुडू ने बताया कि घेंघा चुनने के लिए वे लोग नदी के बीच जा रही थीं। तभी सालगे हांसदा का पांव गहरे पानी में पड़ गया। उसे डूबता देख मुखी हांसदा उसे बचाने की कोशिश में गहरा पानी में समा गई। साथी महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग पहुंचे और दोनों को ढूंढ़ना शुरू किया। 30 वर्षीय सालगे का शव तो ग्रामीणों ने निकाल लिया, लेकिन दूसरी महिला का शव नहीं मिल पाया है। सूचना पाकर मौके पर मुखिया ठाकुर प्रसाद मार्डी, थानेदार सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। न्दूसरी महिला का शव खोजने की कोशिश जारी है। सालगे हांसदा का मायका बेनाशोल (मुसाबनी) में है। उन्हें एक लड़का और एक लड़की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें