ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकेन्द्रीय विद्यायल के दो विद्यार्थी लापता

केन्द्रीय विद्यायल के दो विद्यार्थी लापता

केंद्रीय विद्यालय के दो भाई-बहन लापता हो गए हैं। उनका नाम रक्षित झा और अंद्रिका झा है। अंद्रिका की उम्र 15 साल जबकि उसके भाई रक्षित की उम्र 12 वर्ष है। अंद्रिका कक्षा नौ और रक्षित सातवीं कक्षा में...

केन्द्रीय विद्यायल के दो विद्यार्थी लापता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 13 Nov 2019 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय के दो भाई-बहन लापता हो गए हैं। उनका नाम रक्षित झा और अंद्रिका झा है। अंद्रिका की उम्र 15 साल जबकि उसके भाई रक्षित की उम्र 12 वर्ष है। अंद्रिका कक्षा नौ और रक्षित सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

परसूडीह दयाल सिटी निवासी दोनों बच्चों के पिता रोशन झा ने बताया कि दोनों भाई-बहन मंगलवार सुबह 11 बजे घर से स्कूटी लेकर केंद्रीय विद्यालय जाने के लिए निकले। बुधवार को उनके स्कूल का स्पोर्ट्स डे है। लिहाजा उसके लिए उन्हें अभ्यास करना था। वह अपने बैग में कपड़े भी लेकर निकले हैं। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो उनके पिता रोशन झा परेशान हो गए। वे भागकर स्कूल गए तो पता चला कि वहां बच्चे आए ही नहीं। शाम के बाद परिजनों ने बच्चों की जब तलाश शुरू की तो उनका आखिरी लोकेशन राहरगोड़ा का मिला। राहरगोड़ा में एक सीसीटीवी कैमरे में पेट्रोल पंप की तरफ दोनों स्कूटी से जाते हुए दिखाई दिए। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

रोशन झा के अनुसार उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। रोशन झा के अनुसार उनके बच्चों का अपहरण हो सकता है। रोशन पहले पार्लियामेंट एडवाइजरी बोर्ड में सदस्य थे अब उनकी क्रेशर मशीन है। वे मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत राजे ग्राम निवासी हैं। उन्होने बताया कि उनकी पत्नी नहीं हैं। उनका कहना है कि दोनों बच्चे इतने अनुशासित हैं कि टीवी भी उनसे पूछकर ही देखते हैं। वे घर से भाग नहीं सकते और ना ही नाराज होकर कहीं जा सकते हैं। इधर बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें