ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरघाटशिला में जैविक खाद के दो सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत

घाटशिला में जैविक खाद के दो सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत

घाटशिला के बरडीह गांव के श्रीश्री विद्या मंदिर के सामने एक किराये का मकान में रहने वाले 25 वर्षीय जुल्शन होरो और 23 वर्षीय विश्राम सुरीन की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

घाटशिला में जैविक खाद के दो सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 29 May 2018 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

घाटशिला के बरडीह गांव के श्रीश्री विद्या मंदिर के सामने एक किराये का मकान में रहने वाले 25 वर्षीय जुल्शन होरो और 23 वर्षीय विश्राम सुरीन की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मूल रूप से खूंटी और सिमडेगा के रहने वाले थे। वे ग्लेज इंडिया कंपनी के जैविक खाद के सेल्समैन थे। छह माह से वे किराये के मकान में रहकर काम करते थे। दोनों के साथ अन्य 6 और लड़के उसी मकान में रहते थे। आधी रात बिगड़ी थी तबीयत : मृतक के साथ रहने वाले अंथोनी सोय ने बताया कि दोनों की तबीयत रात 12.30 बजे बिगड़ गई। इसके बाद रात 3 बजे दोनों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर गए। वहां से सीधे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 4.30 बजे जब दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया, तब तक जुल्शन होरो की मौत रास्ते में ही हो चुकी थी। वहीं इलाज के क्रम में दिन के 11 बजे विश्राम सुरीन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज : मामले का राज अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुल सकेगा। अंथोनी सोय भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहा है। दोनों दोस्तों ने ऐसा क्या खाया कि उनकी तबीयत आधी रात बाद बिगड़ गई। यह अंथोनी को भी समझ में नहीं आ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें