ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल

आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल

गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा लाइन नंबर 7 में आपसी विवाद में दो पक्षों जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।...

आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 20 Jun 2017 11:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा लाइन नंबर 7 में आपसी विवाद में दो पक्षों जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष से धीरज पासवान ने पड़ोसी अशोक कुमार, अभिषेक कुमार, आकाश कुमार, संगीता देवी, रोमा देवी और चंद्रशेखर उर्फ पप्पू को आरोपी बनाया है। 18 जून की शाम 6 बजे धीरज का बेटा इजराज पानी भर रहा था। तभी आरोपियों ने बेटे पर हमला कर दिया था। बीच-बचाव में धीरज गिर गए। सोने की चेन छीन ली। दूसरे पक्ष से संगीता देवी ने साधु ठाकुर, ईशराज, कंजन देवी, मुस्कान कुमारी और धीरज पासवान को आरोपी बनाया है। संगीता का कहना है कि वह शाम 6 बजे पानी भर रही थी, तभी आरोपी पानी फेंकने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। रायफल दिखाकर डराया। जान से मारने की धमकी दी। मामला थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें