ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनक्सलियों से मुठभेड़ में कुचाई थाने के एएसआई समेत दो शहीद

नक्सलियों से मुठभेड़ में कुचाई थाने के एएसआई समेत दो शहीद

खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी...

1/ 3खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी...
खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी...
2/ 3खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी...
खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी...
3/ 3खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 07 Jun 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी जिले से सटे सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के सुदरवर्ती जंगल क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कुचाई थाने के एएसआई अनुवा उरांव सहित दो जवान शहीद हो गए हैं। बारिश व दुर्गभ क्षेत्र होने के कारण पुलिस को ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मुठभेड़ में शहीद कुचाई थाना के पुलिस अवर निरीक्षक लोहरदगा जिले के सेना थाना क्षेत्र के रूगुडीह टोला के रहने वाले थे। इनके अलावा कोबरा बटालियन के असम निवासी उत्पल राभा नामक जवान शहीद हुआ है। दोनों के घायल होने पर इन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया है। ऑपरेशन में कोबरा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस के लगभग तीन सौ जनाव शामिल है। जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि खूंटी जिले से सटे कुचाई के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी के जंगल में लगभग 150 नक्सलियों का दस्ता अपना गतिविधि बढ़ा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाया। नक्सलियों ने पहले शुरू की फायरिंग: ऑपरेशन में शामिल जवानों को अपनी ओर आते देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुचाई थाने के एएसआई अनुवा उरांव और असम के रहने वाले जवान उत्पल राभा गोली लगने पर गंभीर रूप से जख्मी हो थे। कोबरा बटालियन के जवान उत्पल के सिर और एएसआई बनुवा उरांव के पेट में गोली लगी थी। दोनों घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम से शुरू हुआ था ऑपरेशन : पुलिस को कुचाई के सीमावर्ती क्षेत्र पुनीसीर, गिलुवा व बदानी जंगल में नक्सलियों गतिविधि बढ़ने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर बुधवार की शाम तीन सौ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जनावों ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। गुरुवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दोपहर में शुरू हुई बारिश: नक्सल ऑपरेशन के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे जवानों को दुर्गभ क्षेत्र में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान ऑपरेशन को रोकना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें