ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजादूगोड़ा में बाइक-टेम्पो की टक्कर में दो घायल

जादूगोड़ा में बाइक-टेम्पो की टक्कर में दो घायल

जादूगोड़ा-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर खैरबनी फाटक के समीप टेम्पो से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जादूगोड़ा हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी में मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने टाटा...

जादूगोड़ा में बाइक-टेम्पो की टक्कर में दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 16 Sep 2017 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

जादूगोड़ा-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर खैरबनी फाटक के समीप टेम्पो से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जादूगोड़ा हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी में मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। हालांकि वहां भर्ती नहीं लिये जाने के बाद दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के कालापाथर निवासी धनीराम भकत और जयदीप भकत सुबह करीब सात बजे काम करने के लिए बाइक पर जमशेदपुर जा रहे थे। इसी क्रम में खैरबनी रेलवे फाटक से कुछ पहले विपरित दिशा से आ रहे टेम्पो से टकरा गये। घटना में दोनों को गंभीर चोट आयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें