ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदो लड़कियों का हाथ पकड़कर खींचा, घर पर किया पथराव

दो लड़कियों का हाथ पकड़कर खींचा, घर पर किया पथराव

परसूडीह और बिरसानगर में दो लड़कियों से छेड़खानी की गई। परसूडीह में एक नौवीं की छात्रा को युवक ने हाथ पकड़ लिया तो बिरसानगर में भी अपनी मां को दुकान लेने जा रही एक युवती का हाथ पकड़कर उससे छेड़खानी की...

दो लड़कियों का हाथ पकड़कर खींचा, घर पर किया पथराव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 29 Nov 2018 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह और बिरसानगर में दो लड़कियों से छेड़खानी की गई। परसूडीह में एक नौवीं की छात्रा को युवक ने हाथ पकड़ लिया तो बिरसानगर में भी अपनी मां को दुकान लेने जा रही एक युवती का हाथ पकड़कर उससे छेड़खानी की गई। लेकिन बिरसानगर में युवती उन मनचले युवकों पर भारी पड़ी और लड़कों से भिड़ गई। इससे गुस्साए युवकों ने लड़की के घर पर पथराव किया और तोड़फोड़ की। इस मामले में बिरसानगर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें बंटी बेसरा, रोहित तिर्की और संजय बेसरा को आरोपी बनाया गया है।

नौवीं की छात्रा को हर रोज छेड़ता था : दूसरी घटना परसूडीह की है जहां नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की गई। छात्रा के स्कूल आते-जाते वक्त बस्ती का ही सन्नी नाम का युवक उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को भी दी थी। लेकिन परिवार वाले बस्ती की बात समझ कर उसे टाल रहे थे। लेकिन सन्नी ने बुधवार को सारी हदें पार कर दी। छेड़खानी की बात नाबालिग ने अपने मां को बताई। इसके बाद वे परसूडीह थाना पहुंचे। पुलिस ने सन्नी को पकड़कर थाना ले आई। इसके बाद सन्नी के परिवार वाले थाना पहुंच गए। उन्होंने सन्नी को छोड़ने का आग्रह किया लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने पर अडिग रही।

पुलिस ने नाबालिग से सन्नी के खिलाफ एक लिखित शिकायत ले लिया है और सन्नी को गिरफ्त में रखी है। थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता के अनुसार सन्नी पूर्व में भी मारपीट जैसे आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें