सिविल सर्जन कार्यालय में कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा है, क्योंकि जिला स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी चाकुलिया में मिले दो कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में थे। दोनों कर्मचारियों ने मंगलवार को खासमहल सिविल सर्जन के कार्यालय में अन्य कर्मचारियों के साथ काम भी किया है। इस कारण दूसरे कर्मचारियों में दहशत है। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को सूचना दी थी, लेकिन जांच के लिए नमूना लेने की पुष्टि नहीं हुई है। बाद में अन्य कर्मचारियों के विरोध पर दोनों को होम क्वारेंटाइन का आदेश दिया गया है। सूचना के अनुसार, इनमें एक कर्मचारी चाकुलिया तो दूसरा घाटशिला का निवासी है। सूचना के अनुसार, सिविल सर्जन कार्यालय के चप्पे-चप्पे को सेनिटाइज करने की मांग अन्य कर्मचारियों ने उठाई है।
अगली स्टोरी