ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान में दो बार भूकंप के झटके

कोल्हान में दो बार भूकंप के झटके

कोल्हान में रविवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहली बार अहसास नहीं हुआ। दूसरी बार में लोगों को इसका पता चला। कहीं-कहीं लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से नुकसान की खबर नहीं...

कोल्हान में दो बार भूकंप के झटके
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 27 May 2019 06:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान में रविवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहली बार अहसास नहीं हुआ। दूसरी बार में लोगों को इसका पता चला। कहीं-कहीं लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से नुकसान की खबर नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.39 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 थी। इसका केंद्र पश्चिम बंगाल का बांकुड़ा जिला था। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि पहला झटका सुबह 7.49 बजे आया था, जिसकी तीव्रता 4.5 और केंद्र अंडमान निकोबार द्वीप था। कम तीव्रता होने के कारण कुछ सेकेंड झटका महसूस किया गया।

20 अप्रैल को सरायकेला में था केंद्र

इसी वर्ष 20 अप्रैल की सुबह 6.20 बजे भूकंप का झटका आया था, जिसकी तीव्रता 4.4, भूकंप का अधिकेंद्र सरायकेला-खरसावां और गहराई जमीन से 18 किमी अंदर थी। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले में कुछ हल्का झटका महसूस किया गया था। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि एक से पांच अलग श्रेणी में बंटे भूकंपीय क्षेत्र में कोल्हान तीव्रता क्षेत्र-3 में आता है। इसी कारण इलाके में भूकंप का खतरा बना हुआ है। झारखंड का दक्षिणी भाग तीव्रता क्षेत्र-2 में आता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें