ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमहिला से दुष्कर्म में दो दोषी करार, सजा 28 को

महिला से दुष्कर्म में दो दोषी करार, सजा 28 को

परसूडीह के विद्यासागर पल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले नें एडीजे 10 की अदालत ने मंगलवार को परसूडीह शिव मंदिर रोड के महेंद्र मंडल उर्फ काकू व विजय साहू को दोषी करार दिया...

महिला से दुष्कर्म में दो दोषी करार, सजा 28 को
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 25 Sep 2018 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

परसूडीह के विद्यासागर पल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले नें एडीजे 10 की अदालत ने मंगलवार को परसूडीह शिव मंदिर रोड के महेंद्र मंडल उर्फ काकू व विजय साहू को दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा के बिंदु पर 28 सितंबर को कोर्ट फैसला सुनाएगी। घटना 4 मार्च 2016 की है।

घटना के दिन आरोपी घर पर आया था और महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जबरन बाहर लेकर गया था और कुछ लोगों से दुष्कर्म करवाया था। कोर्ट ने दुष्कर्म करने के मामले में दोनों आरोपियों को दोषी पाया है। मामले में कुल चार लोगों की गवाही कोर्ट में हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें