Jamshedpur News: चोरी के विरोध में ट्रक चालकों ने किया सड़क जाम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के भुइयांडीह इलाके में ट्रकों से लगातार हो रही चोरी के विरोध में चालकों ने शनिवार तड़के सड़क जाम कर दिया। भुइयांडीह से गोलमुरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास एक ट्रक से सामान चोरी होने के बाद चालकों ने विरोध जताया। मौके पर पहुंची सीतारामडेरा पुलिस ने उन्हें समझाया, जिसके बाद सुबह करीब आठ बजे जाम हटा।

चोरी के विरोध में ट्रक चालकों ने किया सड़क जाम
चोरी के विरोध में ट्रक चालकों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह के आस–पास ट्रकों से लगातार हो रही चोरी के विरोध में चालकों ने सड़क जाम कर दिया। शनिवार तड़के 4 बजे से ही भुइयांडीह से लेकर गोलमुरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुँची और चालकों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सुबह 8 बजे जाम हटा। जानकारी के अनुसार बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास चोरों ने एक ट्रक से सामानों की चोरी कर ली थी। चालकों के अनुसार अक्सर इस रास्ते में चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: चोरी के विरोध में ट्रक चालकों ने किया सड़क जाम