ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरट्रक की ठोकर से टेंपो चालक व यात्री घायल

ट्रक की ठोकर से टेंपो चालक व यात्री घायल

मानगो के बिग बाजार के पास ट्रक की ठोकर से गुरुवार की सुबह टेंपो चालक विजय घोष और महिला यात्री डिमना बस्ती की रहने वाली संगीता पाठक घायल हो...

ट्रक की ठोकर से टेंपो चालक व यात्री घायल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 08 Nov 2018 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो के बिग बाजार के पास ट्रक की ठोकर से गुरुवार की सुबह टेंपो चालक विजय घोष व महिला यात्री डिमना बस्ती की संगीता पाठक घायल हो गई। घटना के बाद दोनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे टीएमएच में भर्ती कराया।

ट्रक, टेंपो व कार में हुई दुर्घटना : घटना के समय ट्रक ने टेंपो को ठोकर मारा। इसी तरह से टेंपो से कार में ठोकर लगी। इस घटना में टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो पर पारडीह जाने के लिए महिला यात्री संगीता पाठक सवार हुई थी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। साथ ही एक पैर भी टूट गया है।

ट्रक चालक को पीटा, पुलिस पहुंची : घटना के तत्काल बाद पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को उतारकर पीटा। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला यात्री ने बताया कि उसका पति बीमार हैं दवाई लेकर घर की तरफ जा रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें