Jamshedpur News: तेज रफ्तार ट्रक बैंक में घुसा, चालक घायल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा। हादसे में बैंक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Jamshedpur News: तेज रफ्तार ट्रक बैंक में घुसा, चालक घायल

Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा। हादसे में बैंक भवन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से सड़क पर आ रहा था। बैंक के समीप पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सीधे सड़क किनारे स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैंक के प्रवेश द्वार और सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बैंक परिसर में मौजूद एटीएम गार्ड बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ और आगे बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।