Jamshedpur News: बांगुड़दा पुलिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पांच घंटे जाम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र में बांगुड़दा पुलिया पर एक खाली ट्रक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से ब्राह्मणी-बांदोवान मुख्य सड़क लगभग पांच घंटे तक बाधित रही। ट्रक का चालक झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

बांगुड़दा पुलिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पांच घंटे जाम
बांगुड़दा पुलिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पांच घंटे जाम

Jamshedpur News: पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा पुलिया में मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित खाली ट्रक पुलिया की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क करीब पांच घंटे तक पूरी तरह जाम रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराया, जिससे ट्रक सड़क पर फंस गया और आवागमन बाधित हो गया।सूचना मिलने पर कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार और अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। चालक ने पुलिस को बताया कि झपकी आने के कारण उसका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा।

हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई, जबकि पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार को सुबह करीब सात बजे जमशेदपुर से क्रेन मंगाई गई। क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर करीब साढ़े सात बजे सड़क को आवागमन के लिए साफ कराया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बांगुड़दा पुलिया में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पांच घंटे जाम