ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमेंस तृणमूल कांग्रेस ही दिला सकता है अधिकार व सम्मान : हक

मेंस तृणमूल कांग्रेस ही दिला सकता है अधिकार व सम्मान : हक

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ही ट्रैक मेंटेनरों को उनका मौलिक अधिकार व सम्मान दिला सकता है। इसलिए सभी टैंक मेंटेनर आगामी चुनाव में मेंस तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े होंगे। उक्त बातें दक्षिण...

मेंस तृणमूल कांग्रेस ही दिला सकता है अधिकार व सम्मान : हक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 30 Jul 2019 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ही ट्रैक मेंटेनरों को उनका मौलिक अधिकार व सम्मान दिला सकता है। इसलिए सभी टैंक मेंटेनर आगामी चुनाव में मेंस तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े होंगे। उक्त बातें दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के केंद्रीय संयुक्त सचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल के संयोजक जहांगीर हक ने कही। वे सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा जोन में डिवीजनल को-ऑर्डिनेटर निखिल चटर्जी एवं ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटनर यूनियन के मंडल सचिव कमलेश कुमार की अगुवाई में जन सम्पर्क अभियान के दौरान कर्मचारियों से कही।

सोमवार को आद्रा रेल मंडल के पुरुलिया, आनारा, एवं भाजुड़ी रेलवे स्टेशन समेत इंजीनियरिंग व ऑपरेटिंग विभाग में सम्पर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों में अरुण कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार राम, कमाल हुसैन, जगन्नाथ महतो एवं अशोक कुमार प्रधान प्रमुख उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें