कानन इंटरप्राइजेज ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर कर्मचारियों को किया सम्मानित

कानन इंटरप्राइजेज ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर कर्मचारियों को किया सम्मानित

संक्षेप:

भारत के औद्योगिक विकास के प्रतीक रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि पर कानन इंटरप्राइजेज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बच्चों और विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। कर्मचारियों को उनके...

Oct 10, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

भारत के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाले मानवीय मूल्यों और सादगी के प्रतीक रतन टाटा की प्रथम पुण्यतिथि पर कानन इंटरप्राइजेज ने सिदगोड़ा कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जरूरतमंद बच्चों और विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरण किया गया। कानन इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और कारखाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक कानन खां, राष्ट्रीय इंटक के सचिव विजय खां, कानन इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर सुलोचना मिश्रा, जनरल मैनेजर भानु भास्कर आदि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।