युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ने निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Dec 25, 2025 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर झामुमो के पूर्व जिला सचिव गोपाल महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चमरिया गेस्ट हाउस, समाधि स्थल, सोनारी चौक और निर्मल भवन में कार्यक्रम आयोजित किए। जिले में कई स्थानों पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी।
जमशेदपुर। निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिला सचिव गोपाल महतो ने चमरिया गेस्ट हाउस, उलियान स्थित समाधि स्थल, सोनारी चौक और निर्मल भवन में गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोपाल महतो ने झामुमो नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ वीर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। झामुमो के पूर्व अध्यक्ष निर्मल महतो की जयंती पर जिले में अनेक जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



