कदमा में नेताजी को श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री बना गुप्ता सहित कई शामिल
नेताजी विचार मंच ने आज कदमा स्थित सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी के योगदान को याद किया और कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

नेताजी विचार मंच की ओर से कदमा स्थित सुभाष पार्क में आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नेताजी के विचारों और देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, स्थानीय नागरिक और मंच के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने नेताजी के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


