ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरखरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खरसावां के शहीद पार्क में मंगलवार को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी दलों और संगठन से जुड़े लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए झारखंड के विकास का संकल्प...

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 02 Jan 2019 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

खरसावां के शहीद पार्क में मंगलवार को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी दलों और संगठन से जुड़े लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए झारखंड के विकास का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़िया से झारखंड का विकास संभव नहीं : शिबू सोरेन

खरसावां चांदनी चौक परिसर में आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान सरायकेला द्वारा दिरी दुल सुनुम एवं जन चेतना जन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य रूप से झामुमो सुप्रिमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन सहित झामुमो के विधायक चंपाई सोरेन, दीपक बिरूवा, शशिभुषण सामड एवं दशरथ गागराई ने पहले खरसावां के शहीदों पर नमन किया। इसके पश्चात दिरी दुल सुनुम एवं जन चेतना जन सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे। साथ सरकार के नाकामियों को जनता के समझ रखा। मौके पर सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़िया से झारखंड का विकास संभव नहीं है। झारखंड राज्य पुर्वजों के आहूति पर मिला है। खनिज संपदा से भरा झारखंड प्रदेश गरीब नहीं है, पर लोग गरीब हैं। अलग भारखंड राज्य हमारे पास है, इसका विकास कैसे करें, परिवार को कैसे शिक्षित बनाये इस पर ध्यान देना है। झारखंड के हित के लिए सभी को हमेशा सचेत रहना होगा। परिवार का संपदा शिक्षा है। इसलिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।

शहीदों ने जान देकर की माटी की रक्षा : अर्जुन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खरसावां के शहीदों ने जान देकर अपनी माटी की रक्षा की है। इसे भुलाया नहीं जा सकता है। शहीद वेदी की पवित्रता बनाये रखना होगा। वे खारसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में खरसावां शहीद वेदी पर घटी घटना को लोगों ने एक षड़यंत्र के तहत अंजाम दिया था, जो अच्छा नहीं है। इसके लिए अलग-अलग मंच है। यदि कोई भी व्यक्ति श्रद्धांजलि अर्प्रित करने के लिए आता है तो उसका स्वागत करना चाहिए। जो भी मुद्दे हैं उसे सही जगह पर बताना चाहिए।

कुर्बानी को राज्य सदा याद रखेगा-लक्ष्मण : खरसावां में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि खरसावां के शहीदों की कुर्बानी को राज्य सदा याद रखेगा। शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। अपनी भूमि, अपनी संस्कृति एवं शोषण के खिलाफ हमेशा ही झारखंडियों ने आवाज उठाई है।

शहीदों से मिलती है विकास की प्रेरणा-साधु : ईचागढ़ विधायक साधु चरण महतो ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही हम आज गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने नए साल में सबके लिए खुशहाली की कामना की।

भाजपा ने निकाली पदयात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

खरसावां में शहीद दिवस पर अर्जुना स्टेडियम से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाली। उपवास रखकर पदयात्रा में शामिल भाजपाइयों ने बजारसाई, बेहरासाई, कदमडीहा सहित विभिन्न मांर्गों से होते हुए खरसावां शहीद स्थल पहुंचे और विधि-विधान के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस पदयात्रा में विधायक साधु चरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री बंडकुवर गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, अशोक षाड़ंगी, अमरपित सिंह काले, उदय सिंहदेव, मंजू बोदरा, जिप रानी हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

आदि विज्ञान संस्थान ने किया दिरी दुल सुनुम

आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान सरायकेला खरसावां के द्वारा खरसावां शहीद स्थल पर दिरी दुल सुनुम का आयोजन किया। घंटों पारंम्परिक तरीके से शहीद बेदी पर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूर्व विधायक सुखराम उरांव, दामोदर हांसदा, दीप नारायण बांदिया, गुरुचरण बाकिरा, मंगल सिंह दिग्गी, सहित समाज के लोग व स्कूल के विद्यार्थी भी दिरी दुल सुनुम में शामिल हुए।

शहीदों के बलिदान पर झारखंड बना है : सहिस

आजसू द्वारा खरसावां के वीर शहीदों को पारम्परिक रीति रिवाज के तहत श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आजसू नेता व कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर शहीदों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मौके पर आजसू के जुगसलाई विधायक रामचन्द्र सहिस ने कहा कि शहीदों के बलिदान पर झारखंड बना है। शहीदों के प्रति आस्था है। उनके दिखाए रास्ते पर झारखंड को आगे ले जाना चाहते हैं। मौके पर संजय जारिका, रामलाल मुंडा, जींगी हेम्ब्रम, रीता सरदार, ऋषि दास, मनिन्द्रर जामुदा आदि शामिल थे।

कुबार्नी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है : शलेन्द्र

खरसावां के शहीदों के सम्मान में जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा आमदा खादी पार्क से खरसावां शहीद बेदी तक रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू के नेतृत्व में खरसावां के बीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावे वरिष्ट कांग्रेसी शलेन्द्र कुमार मयती, साजिद अंसारी ने भी अपने टीम के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर मयती ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमारी जमीन, संस्कृति व आस्था के लिए कुबार्नी दी, हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। बलमुचू ने कहा कि और हमें भी समाज व देश के लिए कुबार्नी देना चाहिए। इस दौरान झामुमो के सूरज हेम्ब्रम ने लगभग 40 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। शहीदों को श्रद्धांजलि देने में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रफलों सिंह मुंडा, रिजु माझी, मुराद अली, पुरखो सिंह मुंडा, धर्मेंद्र महतो, बिमल पुष्टी, तनुज कुमार प्रधान आदि शामिल थे।

हो समाज ने किया दुलु सुनुम का आयोजन

आदिवासी हो समाज महासभा द्वारा खरसावां शहीद स्थल पर दुलु सुनुम का आयोजन किया। शहीदों को श्रद्वाजंलि देने में जिलाध्यक्ष सावित्री कुदादा, केन्द्रीय सदस्य लाल सिंह सोय, सरस्वती सोय, मंगल सिंह जामुदा, लादुराम हेम्ब्रम, राउतु हाईबुरू, सुपाय सोय, शंकर सामाड़, ऐलेक्शन मुंडारी, उदर्व बोदरा, रामलाल हेम्ब्रम, उदय सोय, तुसा गागराई आदि शामिल थे।

झामिवो ने लगाया नि:शुल्क स्टाल

खरसावां शहीद दिसव पर झाविमो के द्वारा चांदनी चौक में नि:शुल्क चाय स्टाल लगाकर लोगों को चाय पिलाया। झाविमो नेता कांडेराम कुरली के नेतृत्य में नेता-कार्यकर्ता ने शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि करने वाले आगंतुकों को चाय पिलाई।

आदिवासी विधायक ही समाज का हत्यारा : सालखन

खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड दिशोम पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद सह आदिवासी संगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि झारखंड के आदिवासी विधायक ही समाज के हत्यारे हैं। इन्हीं के कारण झारखंड के लोग पलायन कर रहे हैं। जबरन भूमि अतिग्रहण, सीएनटी एक्ट से छेड़छाड़ किया जा रहा है। खरसावां गोलीकांड के लिए भी आदिवासी विधायक दोषी हैं। वे चाहते तो आदिवासियों का अस्तित्व बचाया जा सकता था। लेकिन ये पक्ष-विपक्ष में रहकर भोले-भाले झारखंडियों को बहकाया जा रहा है और राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं। इन्होंने झारखंड को बेचने का काम कर रहे है। लखन बांदिया, जितेन्द्र हेम्ब्रम, मोहाय बास्के जादुनाथ माडी, देवनाथ हेम्ब्रम, सुगनाथ हेम्ब्रम आदि ने श्रद्धांजलि दी।

भाजपा सरकार को उखड़ फेकेंगे : चंपाई

पूर्व मंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा सरकार को उखड़ फेकेंगे। झारखंड शहीदों की माटी है। खरसावां के शहीदों की प्रेरणा से अलग राज्य का सपना पुरा हुआ। खरसावां गोलीकांड में हजारों लोग शहीद हुए, लेकिन सरकार सम्मान देने के बजाए घडियाली आंसू बहा रही है।

झामुमो की सरकार बनने पर शहीदों को मिलेगा सम्मान : दीपक

चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार बनने पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सम्मान मिलेगा। झारखंड विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। सरकार ने स्थानीय नीति, भूमि अधिग्रहण बिल, सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन का प्रयास कर जनता को छलने का काम किया है।

तानाशाह बन गई है झारखंड सरकार : गागराई

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड सरकार तानाशाह बन गई है। अधिकार की आवाज उठाने पर लाठी बरसाती है। झारखंड स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों पर हुई लाठीचार्ज का उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि अगर झारखंड को बचाना है तो आदिवासी-मूलवासी को एक होना होगा। सरकार बाहरी को नौकरी दे रही है, जिससे आदिवासी-मूलवारी पलायन करने के लिए मजबूर हैं। चक्रधरपुर के पूर्व विधायक सुखराम उराव ने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा को बहुमत की सरकार दिया है। लेकिन सरकार जनता की भावना से खिलवाड़ कर रही है। अगली सरकार झामुमो की बनेगी।

भाजपा कर रही जनता का शोषण : सामड

चक्रधरपुर के विधायक शशि भुषण सामड ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह जनता का शोषण कर रही है। आजसू व झारखंड दिशुम पार्टी भाजपा के नीति पर ही चल रही है। झामुमो ने झारखंड की लड़ाई लड़ा है। लेकिन अन्य राजनीतिक पार्टी सिर्फ श्रेय लेने में जुटी है। सीएनटी-एसपीटी एक्ट वापस लेना झामुमो के आंदोलन का नतीजा है।

झामुमो शहीदों पर कर रही है राजनीति : सोय

सरायकेला खरसावां भाजपा अनुसूचित जनजाति मौर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय ने कहा कि भाजपा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। शहीद किसी राजनीतिक दल के नहीं होते हैं। शहीदों के नाम पर झामुमो राजनीति कर रही है। भाजपा उसकी तीव्र भटर्सना करती है। झारखंड अलग राज्य निर्माण भाजपा की देन है।

इन्होंने भी दी शहीदों को श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, विधायक साधु चरण महतो, लक्ष्मण टुडू, चंपाई सोरेन, रामचन्द्र सहिस, दशरथ गागराई, शशि भुषण सामड, दीपक बिरूवा, पुर्व विधायक मंगल सिंह सोय, सुखराम उरावं, देवेन्द्रनाथ चांपिया, सालखन मुर्मू, बास्को बेसरा, सुमन महतो, उदय सिंहदेव, अमरपित सिंह काले, सीनी होनहागा, करम सिंह मुंडा, धमेन्द्र सिंह मुंडा आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें