नामदा बस्ती स्त्री सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर का निधन
जमशेदपुर की नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं और अपने पीछे पति, पुत्र और पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को होगा। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

जमशेदपुर। नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर का निधन हो गया वह कुछ समय से बीमार चल रही थी वह अपने पीछे पति पाठी ज्ञानी प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह बिले( तबला वादक )सर्बजीत सिंह पुत्री मनजीत कौर रणजीत कौर रोशनी कौर का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैl गुरमीत कौर नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान ज्ञानी दलजीत सिंह की ताई (बड़ी मां) है वे 6 वर्षों तक सिख स्त्री सत्संग सभा नामदा बस्ती की प्रधान रह चुकी हैlप्रधान दलजीत सिंह ने बताया कि इनके दाह संस्कार के लिए अंतिम शव यात्रा 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे नामदा बस्ती निवास स्थान से मांनगो स्वर्ण रेखा घाट के लिए निकलेगी माता गुरमीत कौर के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा सेंट्रल नौजवान सभा नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी नौजवान सभा स्त्री सत्संग सभा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


