जन परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर किया माल्यार्पण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर आदिवासी जन परिषद ने साकची में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया। केंद्रीय सचिव विष्णु मुंडा ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन समाज के लिए प्रेरणा है और हमें उनके आदर्शों के अनुसार संगठित और जागरूक होना चाहिए।

जन परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर किया माल्यार्पण

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी जन परिषद के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा साकची के समीप श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव विष्णु मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम

में आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय सचिव विष्णु मुंडा, केन्द्रीय सदस्य रवि भूमिज, जिला सचिव जगदीश सरदार, महिला मोर्चा जिला सचिव सोना नाग, शानी भूमिज, रंजीत भूमिज, संजय रोये सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सपनों के अनुरूप न्यायपूर्ण और जागरूक समाज के निर्माण हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।