Jamshedpur News: भगत सिंह जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
Jamshedpur News: महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुमीर पंचायत भवन में उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए। इसके बाद, आदिवासी स्कूलों में पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश कुंभकार ने किया, जिन्होंने भगत सिंह के विचारों का महत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

Jamshedpur News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुमीर पंचायत भवन के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद 2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुड़दा और कमलपुर थाना परिसर में पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुंभकार ने किया। बांगुड़दा स्थित 2 आदिवासी हाई स्कूल में पौधरोपण के दौरान प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार सेठ मौजूद रहे। कमलपुर थाना परिसर के कार्यक्रम में अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम राय समेत अन्य लोग शामिल हुए। राजेश कुंभकार ने कहा कि भगत सिंह के विचार तभी सार्थक होंगे, जब वे हमारे कार्यों में दिखें। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयास भी करने होंगे।
कार्यक्रम में हरिमोहन महतो, साहेबराम महतो, बिरेन प्रामाणिक, सनत महतो, सुकुमार महतो, मंटू महतो, मनोज प्रामाणिक, गुरुपद महतो, अजय महतो, मनोज महतो, संदीप महतो और भवतोष प्रामाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


