Jamshedpur News: गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में गायत्री परिवार टाटानगर के युवा साथियों ने गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में दिवंगत परिजनों के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर अनेक सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया और दिवंगतों के लिए पूजा कर दीप जलाए गए। परिवारों के प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह संपन्न

Jamshedpur News: जमशेदपुर । गायत्री परिवार टाटानगर के युवा साथियों द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में अपने गायत्री परिवार के दिवंगत परिजनों के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड के मार्गदर्शक सच्चिदानंद प्रसाद, सम्मानित अतिथि के रूप में नीरज महतो, राजेन्द्र कुमार लोधा एवं बहन रेखा शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी दिवंगत परिजन के लिए पूजन किया गया साथ ही दीपक जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय के द्वारा सभी दिवंगत परिजनों के परिवार से आए प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।