Jamshedpur News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो साकची कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता स्व. सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हुआ। उनके सम्मान में जमशेदपुर के साकची में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान झामुमो के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर, उनके योगदान को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो साकची कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो साकची कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में झारखंड सरकार के मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।नेताओं ने उनके राजनीतिक सफर और झारखंड राज्य के विकास में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी और राज्य के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रमोद लाल, प्रीतम हेम्ब्रॉम, महावीर मुर्मू और गोपाल महतो सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो साकची कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित